Headlines

पायलट ने भी दिया शीघ्र मंत्रिमंडल विस्तार का संकेत

जोधपुर : पूर्व उपमुख्यमंत्री सचित पायलट ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा कि इस बारे में अजय माकन का फैसला अंतिम है। जल्द विस्तार होगा, आने वाले समय में इसको लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी। पायलट ने यह बात जोधपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कही।

पायलट ने कहा कि पंचायती राज चुनाव में फिर से कांग्रेस अपना परचम लहराएगी। प्रधान व जिला प्रमुख पद पर कांग्रेस के उम्मीदवार ही जीतेंगे। पायलट ने विपक्ष पर वार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की किसानों के खिलाफ जिद गलत है। अपनी जिद छोड़ कर उन्हें कृषि कानून को वापस लेना चाहिए। उन्होंने राज्य के किसानों की चिंता जताते हुए बोला कि एक ओर सूखे व दूसरी ओर अतिवृष्टि के कारण जिन किसानों को नुकसान हुआ है, उसे जल्द ही सरकार मुआवजा दिलाएगी।

भाजपा ने सिर्फ पोस्टर वॉर ही चलाया

विपक्ष को घेरते हुए पायलट बोले- पिछले ढाई साल में भाजपा ने सकारात्मक दल की पार्टी का परिचय नहीं दिया। पोस्टर वॉर ही चलाया। नेताओं ने कद की होड़ में समय जाया किया। जन आशीर्वाद रैली निकाल जनता से कहा महंगाई, बेरोजगारी, सरहद पर आक्रमण आदि का आशिर्वाद लेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *