Headlines

काबुल से हाईजैक हुआ यूक्रेन का विमान, रेस्क्यू मिशन पर यूक्रेन से पहुंचा था, ईरान ने किया खंडन

नई दिल्ली : अफगानिस्तान में लोगों को रेस्क्यू करने पहुंचे यूक्रेन के विमान को हाईजैक किए जाने की खबर है। यूक्रेन के उप विदेश मंत्री येवगेनी येनिन ने ये जानकारी दी है। मंत्री के मुताबिक, रविवार को ये विमान हाईजैक किया गया था, जिसे कुछ अज्ञात लोगों ने अपने कब्जे में ले लिया। इसे ईरान की तरफ ले जाया गया है। हालांकि ईरान ने प्लेन हाईजैक की खबर का खंडन किया है, उसका कहना है कि प्लेन ईंधन भरवाने के लिए ईरान के मशहद शहर आया था।

वहीं यूक्रेन के उप विदेश मंत्री येनिन ने बताया, ‘रविवार को कुछ लोगों ने हमारा प्लेन हाईजैक कर लिया। मंगलवार को इसे अज्ञात यात्रियों के साथ ईरान ले जाया गया है, इसमें यूक्रेन के वे लोग नहीं हैं जिन्हें एयरलिफ्ट करने के लिए हमने विमान भेजा था। अपने लोगों को निकालने की हमारी अगली तीन कोशिशें भी नाकाम रही हैं, क्योंकि हमारे लोग काबुल एयरपोर्ट तक नहीं पहुंच पाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *