Headlines

जोधपुर में पंचायत चुनावों का घमासान: कांग्रेस में बद्री जाखड़ से धक्का-मुक्की तो भाजपा में गज्जू बन्ना के खिलाफ नारेबाजी

जोधपुर। पंचायत राज के पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों के होने वाले चुनावों को लेकर सबसे ज्यादा घमासान जोधपुर में हो रहा है। पंचायत चुनावों की इन टिकटों को लेकर कांग्रेस – भाजपा दोनों ही अछूती नहीं है। कांग्रेस में जहां पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ से धक्का -मुक्की हुई वहीं भाजपा में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत गज्जू बन्ना के खिलाफ इन्हीं टिकटों के झगड़ों को लेकर पूर्व विधायक बाबूसिंह समर्थकों ने नारेबाजी की।

सर्किट हाउस में पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ की मौजूदगी में कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। पूर्व सांसद से धक्का-मुक्की तक हो गई। पंचायत चुनाव में टिकटों की दावेदारी को लेकर यह विवाद हुआ। मुख्यमंत्री के बेहद करीबी पूर्व सांसद के साथ जोधपुर के सर्किट हाउस में हुई इस घटना को वहां मौजूद किसी कार्यकर्ता ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। जिसमे टिकट को लेकर पहुंचे दावेदार पूर्व सांसद से उलझते हुए नजर आ रहे हैं।

जोधपुर में पंचायत चुनावों का घमासान: कांग्रेस में बद्री जाखड़ से धक्का-मुक्की तो भाजपा में गज्जू बन्ना के खिलाफ नारेबाजी

उधर, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा में भी कलह बढ़ने लगी है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और जोधपुर के शेरगढ़ से पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़ के बीच टकराव सोमवार को खुलकर सामने आ गया। बालेसर में प्रत्याशी चयन को लेकर कार्यकर्ताओं ने शेखावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन पर मजबूत प्रत्याशियों के टिकट काटने का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *