Headlines

नड्डा करेंगे राजस्थान के भाजपा सांसदों से संवाद, पूनियां को भी दिल्ली बुलाया

नड्डा

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां 5 अगस्त को राजस्थान के भाजपा के सांसदों के साथ दिल्ली में समीक्षा बैठक करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां इस महत्वपूर्ण बैठक के सिलसिले में आज जयपुर से रवाना हो गए। अगले दो दिनों तक दिल्ली में ही रहेंगे।

पूनिया ने बताया कि 05 अगस्त शाम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष राजस्थान के सांसदों के साथ समीक्षा बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर संवाद करेंगेl समीक्षा बैठक में कोविड-19 में हुए प्रदेश में हुये पार्टी के सेवा ही संगठन के सेवा कार्यों, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार एवं लाभार्थियों तक पहुंच, विकास कार्यों की समीक्षा एवं पार्टी की आगामी कार्ययोजना सहित विभिन्न बिंदुओं पर संवाद करेंगेl उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी राजस्थान के सांसदों के साथ दिल्ली में जेपी नड्डा, बीएल संतोष, डॉ. पूनियां समीक्षा बैठक कर चुके हैं, यह दूसरी समीक्षा बैठक होगीl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *