जयपुर। कांग्रेस में जयपुर जिला प्रमुख का झगड़ा अब दिल्ली दरबार में पंहुच गया हैं। चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी अपने समर्थकों कुछ आवश्यक दस्तावेजों को लेकर दिल्ली गए हैँ जहां उनका कई केन्द्रीय नेताओं खासकर अजय माकन व अन्य से मिल उनके समक्ष अपना पक्ष रखने का है। दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस की ओर से भी इन चुनावों को लेकर रिपोर्ट दिल्ली पहुंच चुकी हैं।
जानकार सूत्रों ने बताया सोलंकी का आरोप है कि समय रहते आगाह करने के बावजूद बाड़ेबंदी नहीं की तथा एक षडय़ंत्र के तहत उन्हें बदनाम करने की ये साजिश रची गई हैं। उन पर जो भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए है वे भी सब निराधार है,क्योंकि उन्होंने शिक्षकों के तबादलों के लिए डोटासरा को पत्र भेज दिया है कि मेरे क्षेत्र के सभी तबादले निरस्त कर दिए जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। सोलंकी पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने करौली,भरतपुर व धौलपुर के लोगों को चाकसू में पदास्थापित करवा लिया,जबकि सोलंकी का कहना है कि चाकसू के जो लोग बाहर थे उनके अलावा किसी की डिजायर ही नहीं की।
सोलंकी खेमे की ओर से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चाकसू के अध्यक्ष गंगाराम मीणा के पुत्र की एक फोटों भी वायरल की जा रही है। जिसमें जयपुर जिला पमुख चुनाव में कांग्रेस का खेमा छोड़ भाजपा के खेमे में जाने वाले जिला परिषद सदस्यों के फोटो ग्राफ किसी एक स्थल विशेष के बताए जा रहे है जिसमें वे मीण पुत्र के साथ है। सोलंकी गुट संभाग प्रभारी गोविंद सिह मेघवाल की भी शिकायत करेंगे कि उन्होंने कैसे ब्लॉक अध्यक्ष व महिला कांग्रेस अध्यक्ष को बुलाकर मीडिया के सामने पेश करके पूरी तरह उनकी राजनैतिक हत्या करेने की कोशिश की गई हैं।
पायलट समर्थक होने का खामियाजा
सोलंकी पायलट समर्थन में लगातार बोलते रहे है। सोलंकी गुट का आरोप है कि इसी के चलते उन्हें टारगेट बनाया गया हैं। सोलंकी ने ये सारी शिकायतों भरा पत्र राहुल गांधी को भी लिखा है जिसमें कहा गया है कि एक अजा विधायक की किस तरह छवि खराब कर राजनैतिक हत्या की जा रही हैं। सोलंकी के पक्ष में जिला परिषद के निर्वाचित सदस्यों के दिल्ली जाने की जानकारी है ताकि वे वस्तु स्थिति पर प्रकाश डाल सके।


