जयपुर। अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध राज्य भर में कार्यवाही करते हुए पिछले 24 से 48 घंटों में ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए 2 जेसीबी मशीनों, एक-एक ड्रलिंग मशीन व कंप्रेसर सहित 53 से अधिक वाहन और मषीनरी जब्त की गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि जिला कलेक्टरों, पुलिस आयुक्तों, पुलिस अधीक्षकों के साथ ही वन, राजस्व व पर्यावरण विभाग के अधिकारियों को अवैध खनन, भण्डारण व परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के लिए पत्र लिखा गया हैं वहीं प्रमुख सचिव राजस्व व प्रमुख सचिव वन व पर्यावरण विभाग को पत्र लिखकर फिल्ड अधिकारियों को आवश्य्क निर्देश देने को कहा गया है।
एसीएस माइंस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि वन भूमि में वन विभाग द्वारा, राजस्व भूमि में तहसील व राजस्व अधिकारियों द्वारा, शहरी क्षेत्र में स्थानीय निकायों द्वारा, रीको आदि के क्षेत्र में इन संस्थाओं व अन्य क्षेत्रों में अवैध खनन व परिवहन द्वारा माइंस विभाग द्वारा कार्यवाही की जाती है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सहयोग से कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टरों की अध्यक्षता में गठित स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम एसआईटी में पुलिस, माइनिंग, परिवहन, राजस्व, पर्यावरण आदि विभाग शामिल है।
उन्होंने जिला कलक्टरों को लिखे पत्र में कहा है कि एसआईटी की नियमित बैठकों के साथ ही अवैध खनन व परिवहन गतिविधियों पर कार्यवाही करने के लिए इसका अधिकतम उपयोग किया जाएं। उन्होंने बताया कि राज्य का माइंस विभाग पिछले कुछ दिनों से अवैध खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ मिशन मोड पर कार्यवाही कह जा रही है। माइंस विभाग की पूरी मशीनरी को सक्रिय किया गया है और अधिकारियों द्वारा संभावित इलाकों में रात्रिकालीन गष्त की जा रही है। राज्यभर में निदेशक माइंस श्री केबी पण्ड्या के मार्गदर्शन में कार्यवाही हो रही है।
जयपुर वृत में एसएमई प्रताप मीणा के नेतृत्व में पिछले 24 से 48 घंटों में जयपुर वृत के सीकर में रामलाल चौधरी की टीम ने 10 में 5 मेसनरी स्टोन व 5 बजरी के वाहनों, झुन्झुनू में प्रकाश माली की टीम ने 6 मेसनरी स्टोन, नीम का थाना में धर्म सिंह मीणा की टीम ने 5 में से 3 बजरी और 2 स्टोनग्रिट, करौली में पुष्पेन्द्र मीणा की टीम ने दो बजरी के वाहन, जयपुर में केसी गोयल की टीम ने 3 बजरी और टोंक में श्री लक्ष्मीचंद मीणा की टीम में एक बजरी वाहन सहित कुल 27 वाहन व मशीनरी जब्त करने के साथ ही 3 एफआईआर और 2 गिरफ्तारी की कार्यवाही की जा गई है। भरतपुर में रामनिवास मंगल की टीम ने एक ड्रिलिंग मशीन व कंप्रेसर मशीन जब्त की गई है।
उदयपुर में अतिरिक्त निदेशक महेश माथुर के नेतृत्व में 3 फेल्सपार के वाहनों को जब्त किया गया है। भीलवाड़ा में जिनेश उमड की टीम ने अवैध बजरी परिवहन के 6 वाहन, जालौर में महेश शर्मा की टीम ने एक बजरी और एक ग्रेनाइट के वाहन, बाड़मेर में भगवान सिंह भाटी की टीम ने जसोल व सिंदरी में एक जेसीबी व दो बजरी के वाहन, तालेड़ा में पुष्पेन्द्र सिंह की टीम ने एक बजरी का ट्रेलर, रामगंजमण्डी में जगदीश महरावत की टीम ने 3 वाहन पकड़े हैं। बीकानेर के बिछवाल में राजेन्द्र बलारा की टीम ने एक जेसीबी और 3 ट्रेक्टर ट्राली जब्त की गई है।


