Headlines

सीएम ठीक होते तो कब का ही मंत्रिमण्डल विस्तार हो जाता, गहलोत जैसे ही ठीक होंगे मंत्रिमण्डल पुर्नगठन हो जाएगा- माकन

मंत्रिमण्डल

नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जैसे ही स्वस्थ हो जाएंगे मंत्रिमण्डल का विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियां हो जाएगी। इसका पूरा रोड मैप तैयार किया हुआ हैं। गहलोत के अचानक अस्वस्थ हो जाने के कारण मंत्रिमण्डल का मसला अटक गया, वर्ना विधानसभा के मानसून सत्र से पहले ही मंत्रिमण्डल के फेरबदल का मसला सुलट जाता। जहां तक पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का सवाल है उनको कहां उपयोग में लेना अथवा नियुक्त करना है यह मसला मेरे से ऊपर आलाकमान का है। मेरे दायरे में होता तो मैं बता सकता था।

यह जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान के प्रभारी अजय माकन ने एआईसीसी में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। माकन ने बताया कि राजस्थान को लेकर पूरा रोड मैप तैयार है। पहले मंत्रिमण्डल उसके बाद राजनैतिक नियुक्तियां होगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उसके बाद नियुक्त किए जाएंगे ये पहले से ही तय हैं।

माकन ने बार-बार इसी बात को दोहराया कि मुख्यमंत्री की अचानक तबियत खराब हो जाने के कारण राजस्थान मेंं मंत्रिमण्डल का विस्तार अथवा फेरबदल अटक गया। अब जैसे ही सीएम ठीक होंगे मंत्रिमण्डल का पुर्नगठन हो जाएगा। प्रदेश संगठन में भी और नियुक्तियां जो होनी है उसके चलते ही रूकी पड़ी हैं। राजस्थान के जिला परिषद चुनावों को लेकर मिली शिकायतो के बारे में उन्होंने कहा कि हमने रिपोर्ट मंगा ली है। दोनों पक्षों से हमे रिपोर्ट मिली हैं। उचित समय पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *