Headlines

हम साथ नहीं होते तो आज सरकार की पहली पुण्यतिथि होती

जयपुर : सचिन पायलट खेमे के बाद अब बहुजन समाज पार्टी (BSP) से कांग्रेस में आए विधायकों ने भी खुली जंग छेड़ दी है। अगर वे छह और 10 निर्दलीय विधायक नहीं होते तो अब तक तो आज सरकार की पहली पुण्यति​थि मन चुकी होती। सीधा सा गणित ही आलाकमान को समझ लेना चाहिए। उस वक्त हम नहीं होते तो मुख्यमंत्रीजी के पास रिजाइन देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था।

विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा, लाखन मीणा और संदीप यादव ने जल्द मंत्रिमंडल विस्तार करके BSP से कांग्रेस में आए विधायकों को भागीदारी देने की मांग उठाई है। ये विधायक आज बैठक भी कर रहे हैं।

Read More : कांग्रेस में अब ट्वीटर पर परिंदा जंग, गर्ग को यूं दिया सोलंकी ने करारा जवाब

गुढ़ा ने कहा कि हम तीन बार प्रभारी अजय माकन से मिल चुके हैं, हर बार यही कहा जाता है कि एक दो महीने में मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों का काम हो जाएगा। अब करते हैं तो ठी​क है। अन्यथा ज्यादा कुछ बचा नहीं है, ढाई साल से ज्यादा का तो वक्त निकल चुका है। अजय माकन हर बार आश्वासन देते हैं। अब हमारे वाले दुखी तो सारे ही हैं।

मुख्यमंत्री से मिलने का माँगा समय, वीडियो कॉल पर होगी बात

बसपा से कांग्रेस में आए विधायक संदीप यादव ने कहा कि अब मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों का काम जल्द होना चाहिए। आज मुख्यमंत्री से बात हुई है और हमने मिलने का वक्त मांगा है। सीएम ने वीडियो कॉल पर बात करने को कहा है।

Read More : पायलट के साथ होना, कांग्रेस के खिलाफ होना नहीं -हरीश मीणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *