Headlines

चाकसू में गहलोत-पायलट का मिलन तो नहीं हो सका पर पायलट सोलंकी को दलितो का नेता घोषित कर गए

पायलट

चाकसू। चाकसू में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा के अनावरण समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के मंच सांझा करने का सपना तो आयोजक चाकसू से कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी का साकार नहीं हो सका, लेकिन पायलट सोलंकी को मुखर होकर बोलने की खुली छूट मंच से दे गए और कहा कि वे अजा-जजा के लिए यूं ही आवाज उठाते रहे। पायलट ने अपने भाष्ण में स्व.मास्टर भंवरलाल के स्थान पर एक केबिनेट मंत्री अजा वर्ग से बनाने का मुद्दा छेड़ कांग्रेस केअजा विधायकों की उम्मीदों के पंख तथा मुख्यमंत्री के सामने एक नई मुश्किल खड़ी कर गए। पायलट ने इस सम्मेलन में आने के कार्यक्रम को एनवक्त पर स्थगित करने पर मुख्यमंत्री तथा आमंत्रित अन्य मंत्रियों पर भी प्यार से तंज कसे बिना नहीे रहे।

पायलट

चाकसू मेंं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की सबसे बड़ी सवा ग्यारह फीट ऊंची कांस्य धातु की प्रतिमा के अनावरण समारोह में पायलट ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि स्व.मास्टर भंवरलाल के निधन को एक लम्बा अर्सा हो गया। उनकी जो जगह खाली हुई है उसे अजा के केबिनेट मिनिस्टर बनाकर भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान व सरकार पर पूरा भरोसा है कि अजा वर्ग का पूरा मान सम्मान करेगी तथा दलित समाज के भाई बहनों को आगे बढऩे का मौका दिया जाएगा।

इस आयोजन की चर्चा करते हुए पायलट ने कहा कि समिति के सदस्य उनके घर आए थे तो मैंने ही कहा था कि सीएम, डोटासराजी, माकन साहब, तरूण कुमार जी आदि सबको आमंत्रित किया जाए। सोलंकी मेरे आग्रह पर सबको आमंत्रित करके भी आए थे, लेकिन किसी कारणवश सीएम आदि नहीं आ सके, लेकिन मैं जानता हूं कि पार्टी और सरकार दलितों के विकास और भलाई के लिए पूरी मेहनत से लगी हुई हैं। पायलट ने बातो ही बातों में सीएम व कार्यक्रम से दूरियां बनाने वालों की मंशा से उपस्थित जन समुदाय को अवगत करवा दिया। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की दलित की आवाज उठाने के लिए प्रशंसा करते हुए कहा कि वे 24 घंटे दलित हित के लिए काम करते हैं। उत्तर प्रदेश में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का भी उल्लेख करते हुए कहा कि महिला हित में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी काम करती रही है पिछले बीस वर्षों से।

पायलट

दो दिन पूर्व स्व. राजेश पायलट की प्रतिमा को आनन-फानन में स्थापित करने वालों को भी पायलट ने मंच से फटकार लगाते हुए कहा कि आयोजन पूरा विधि विधान से होता हैं। बिना पूछे इस तरह का कार्य करने का अच्छा संदेश नहीं जाता। आपको बता दे कि ये मूर्ति स्व.राजेश पायलट की ही थी जिसे लाकर अनावरण स्थल पर स्थापित करने की कोशिश की गई थी। पायलट ने सोलंकी की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब हम संघर्ष करते है और काम करते हुए जब ऊंची आवाज में बोलते है तो उसका रिएक्शन भी होता हैं,लेकिन वेदजी आप चिंता मत करों पूरी पार्टी आपके साथ खड़ी हैं। आप यूं ही आवाज उठाते रहो हम आपके साथ काम करते रहेंगे। पायलट का इशारा सोलंकी की ओर से समय-समय पर की गई मुखर टिप्पणियों व वक्तव्यों की तरफ था।

पायलट

सोलंकी ने सरकार को भी अपने वक्तव्यों से कठघरे में खड़ा कर डाला था। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने अपने भाषण में सबको साथ लेकर चलने की बात भी कही,लेकिन इस आयोजन में केवल मुख्यमंत्री व डोटासरा ही नहीं अन्य आमंत्रित मंत्री लालचंद कटारिया,ममता भूपेश, भजनलाल जाटव आदि ने भी दूरी बनाए रखी। आयोजन में पायलट समर्थक मुरारीलाल मीणा, जीआर खटाणा, प्रशांत बैरवा, इंदिरा मीणा आदि ही उपस्थित थीं। पायलट भाजपा पर भी बरसे और कहा कि जो सरदार पटेल व बाबा साहेब अम्बेडकर को देखते तक नहीं थे वे बहुरूपिएं आज वोटों के लिए उनकी पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो बादे किए वे भी पूरे नहीं किए। महंगाई लगातार बढ़ रही हैं। हम लोगों को बांटकर आगे नहीं बढ़ सकते।

पायलट को सीएम बनाने के नारे

अंबेडकर की मूर्ति के अनावरण समारोह में सचिन पायलट समर्थकों ने उन्हें सीएम बनाने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। पायलट समर्थक बीच बीच में कई बार नारेबाजी करते रहे। कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व सहप्रभारी सचिन तरूण कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम का मैसेज दिल्ली तक जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *