जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) ने पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2021 की 23 व 24 अक्टूबर को आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को दो दिन पूर्व तथा एक दिन पश्चात् साधारण एवं एक्सप्रेस बसों मे आने तथा वापस जाने के लिए निःशुल्क यात्रा की अनुमति प्रदान की है।
राजस्थान रोडवेज मुख्यालय से जारी आदेशानुसार सभी मुख्य प्रबन्धको को परीक्षार्थियों की अधिक संख्या होने के कारण पाबन्द किया गया है कि वे परीक्षा के सभी परीक्षार्थियों को दो दिन पूर्व तथा एक दिन पश्चात् साधारण एवं दु्रतगामी बसों में आने व जाने के लिए प्रवेश पत्र तथा फोटो युक्त आईडी के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करावें।
परीक्षार्थी के गांव व शहर से परीक्षा केन्द्र तक जाने व वापिस आने के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं होने पर एक से अधिक कनेक्टींग बस का उपयोग कर सकेंगे। परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग, यात्रा के दौरान मास्क की पालना पूर्णरूप से करनी होगी।
