जयपुर: UDH मंत्री शांति धारीवाल के फ्री वैक्सीनेशन को लेकर जयपुर में जिला कलेक्टर के कार्यक्रम में नहीं पहुंचने पर कांग्रेस अब नयी सफाई दे रही है। इस मुद्दे पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा की जयपुर मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ली तो प्रोटोकॉल के तहत एक ही प्रेस कॉन्फेंस होनी थी, आप समझ गए कि प्रोटोकॉल का पालन हमारे सीनियर लोग ज्यादा करते हैं। धारीवाल जी कल-परसों वह सबके सामने आ जाएंगे।
कैबिनेट की बैठक में हुए झगड़े पर जब यह पूछा गया कि क्या उस बैठक में भी प्रोटोकॉल का पालन हुआ था, इस पर डोटासरा ने कहा- कैबिनेट बैठक में भी प्रोटोकॉल का पालन हुआ था। कांग्रेस में सब एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। राजस्थान एक ऐसा उदाहरण है, जब सत्ता और संगठन मिलकर भाजपा और केंद्र सरकार को बेनकाब कर रहे हैं। कोरोना में लोगों की सेवा कर रहे हैं।
किसी ने किसी की अथॉरिटी को चैलेंज नहीं किया
डोटासरा ने कहा- कैबिनेट बैठक में किसी ने किसी की अथॉरिटी को चैलेंज नहीं किया। अथॉरिटी में चैलेंज करने के उदाहरण देखने हैं तो भाजपा में देखें। एक बार के एमएलए को मुख्यमंत्री, दो बार के मुख्यमंत्री को कोने में बैठा दिया गया है।
ये भी पढ़े: धारीवाल नहीं रूके जयपुर, जा पहुंचे कोटा, डोटासरा के आदेशों को नहीं माना
राजस्थान में सत्ता और संगठन फेविकोल का जोड़ है
डोटासरा ने कहा- कांग्रेस में हम सब एक हैं। सत्ता और संगठन मिलकर राजस्थान के लोगों की सेवा कर रहे हैं। कोरोना से लोगों की जान बचा रहे हैं। हमारे यहां पारदर्शिता है। हमारे पास छुपाने को कुछ नहीं है। राजस्थान में सत्ता और संगठन फेविकोल का जोड़ है। सत्ता और संगठन का इतना समन्वय है, जिससे लोगों को लाभ मिल रहा है। यह भाजपा को नहीं पच रहा।
ये भी पढ़े: मंत्रिमण्डल बैठक में धारीवाल-डोटासरा भिड़े, एक दूसरे को देख लेने तक की धमकी दे डाली
