Headlines

राजस्थान में एक्टिव कोरोना केस अब मात्र 24004

active corona case in rajasthan now only 2404

जयपुर। प्रदेश में कोरोना के ग्राफ में आज फिर कमी आई है। संक्रमण के मामलों में गिरावट और रिकवरी अच्छी होने से 2 लाख एक्टिव केसों की संख्या एक पखवाड़े में 24004 पर आ टिकी। पिछले 24 घंटों में तो पूरे प्रदेश में 1002 ही मामले आए। जयपुर में भी आज कल के मुकाबले कमी रही और 203 ही कोरोना केस आए।

जयपुर के अलावा हनुमानगढ़ व अलवर में सौ से अधिक 191-101मामले कोरोना के मिले। बाकी सब जिलों में सौ से कम तथा कुछ में तो ये संख्या एक अंक में आ गई। राजस्थान में 4370 लोग ठीक होकर अपने घर पहुंचे। मृतको की संख्या 40 रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *