Headlines

सीएम अशोक गहलोत ने दिए सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने के संकेत

CM Ashok Gehlot gave the indication to put the lock down

जयपुर। प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के कारण बढ़ते संक्रमण के बीच सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर पूर्ण लॉक डाउन लगाने के संकेत दिए है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि मैं राहुल गांधी के दिए नेशनल लॉकडाउन के सुझाव का पूरी तरह समर्थन करता हूं।

उन्होंने कहा कि एक सुनियोजित लॉक डाउन कोविड वायरस के संक्रमण की चेन तोड़ने में मददगार हो सकता है। राज्य में हमारे पास ऑक्सीजन, दवाइयों और मेडिकल उपकरणों की शॉर्टेज चल रही है। इसी तरह संक्रमण फैलता रहा तो जल्द ही मेडिकल स्टाफ की भी कमी हो जाएगी। अब केवल नेशनल लॉक डाउन लगाने का एकमात्र विकल्प बचा है।

बैठक में हुए अहम फैसले
बुधवार को सीएम गहलोत की बनाये 5 मंत्रियो के समूह की बैठक में कई अहम् फैसले लिए गए। मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया कि बैठक में शादियों पर रोक लगाने, रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा में ज्यादा सख्ती करने, जिलों में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने, विदेश से 20 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मंगाने सहित अन्य फैसले किये। साथ ही विधायकों व मंत्रियों के वेतन में कटौती, 3 करोड़ के अतिरिक्त कोष का फैसला सीएम अशोक गहलोत पर छोड़ दिया। खाचरियावास ने साथ ही लोगो से अपील की कि शादियों को बंद करें, बेवजह नहीं घूमे, भीड़ नहीं करें, बिना मास्क नहीं निकले। राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लगाने के निर्णय पर सीएम गहलोत अंतिम फैसला लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *