केंद्र कोरोना को लेकर राजनीति बंद करें-कांग्रेस

- नेताओं ने अपनो से भी कहा भाजपा क्या कर रही है उस पर ना जाए

0
1055

जयपुर। कांग्रेस ने कोरोना पर केंद्र सरकार की ओर से की जा रही राजनीति को गलत बताया तथा कहा कि उसे राज्यो को उनके हालातो के हिसाब से ऑक्सीजन रेमेडिसिवर उपलब्ध करना चाहिए ।

प्रदेश कांग्रेस की बैठक में केंद्र से ये मांग प्रमुखता से की गई। प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों व मंत्रिमंडल सदस्यों की संयुक्त बैठक में कहा गया कि राज्य सरकार की योजनाओं को निचले स्तर पर ले जाने की आवश्यकता है ताकि इन योजनाओं का लाभ सभी को मिले। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित पार्टी के प्रमुख नेताओं ने यह भी सलाह दी की कि हमे भाजपा क्या कर रही? यह नही देख अभी हम क्या कर सकते करना चहिये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रभारी महामंत्री अजय माकन, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट मंत्री रघु शर्मा ,शांति धारीवाल , बीडी कल्ला, प्रताप सिंह खाचरियावास,सरकारी मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी, प्रमोद भाया , रविन्द्र त्यागी , डॉ जितेंद्र सिंह , ललित तूनवाल ने विचार व्यक्त किए। बैठक में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री वेदप्रकाश सोलंकी, सचिव जसवंत गुर्जर आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here