Headlines

आरपीएससी का चमत्कार या भ्रष्टाचार कहें : कटारिया

जयपुर : आरपीएससी मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का जमकर घेराव किया और कहा कि आरपीएससी द्वारा राजस्थान के योग्यतम व्यक्तियों का सलेक्शन हो इसीलिए इसका गठन हुआ है। आरपीएससी से राजस्थान के लाखों बच्चों का भविष्य जुड़ा रहता है।

उन्होंने कहा कि अभी जो घटना सामने आई उसे आरपीएससी का चमत्कार कहे या भ्रष्टाचार कहें यह समझ से परे हैं। लेकिन मैं इसलिए चमत्कार कहूंगा क्योंकि मैं भी एक छोटा सा शिक्षक रहा हूं। आरपीएससी इंटरव्यू व्यवस्था पर फिर से विचार करना चाहिए। मैं इसे भ्रष्टाचार इसलिए कहूंगा, क्योंकि चमत्कार से भी ज्यादा यह भ्रष्टाचार है।

नौजवानों को आगे आना चाहिए

नेता प्रतिपक्ष कटारिया बोले, आरपीएससी मेंबर के सहयोगी कर्मचारी को 23 लाख की रिश्वतखोरी में ट्रैप किया गया। इससे प्रमाण सिद्ध होता है कि आरपीएससी में भी नंबर देने के पैसे लगते हैं। राजस्थान के नौजवानों को इसके लिए संघर्ष के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि 16 की मेरिट लिस्ट में केवल 6 बच्चे ही ऐसे हैं जिन्हें 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक मिले हैं। जबकि डोटासरा द्वारा कहा गया कि 300 से अधिक बच्चों के 75 प्रतिशत से ज्यादा नंबर आये हैं। गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि भाजपा नौजवानों के साथ सड़क पर संघर्ष करेगी। यह मामला विधानसभा में भी उठाया जाएगा।

सीएम जांच करवाएं प्रकरण की

उन्होंने कहा कि भूपेंद्र यादव की ईमानदारी का मैं प्रशंसक रहा हूं लेकिन इस बार मुझे इस घटना ने संदेह में खड़ा कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष ने आगे बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री इस पूरे प्रकरण की जांच कराएं और डोटासरा को मुक्त करें और जांच में यदि निर्दोष पाए जाएं तो उन्हें वापस बना दें। यह राजस्थान के लिए अफसोस जनक और शर्मनाक प्रकरण है। नंबर लुटाने के इस खेल में पाबंदी लगनी चाहिए। ओरल परीक्षा को और कम कर दिया जाना चाहिए।

शिक्षकों के तबादलों पर भी उठाएं सवाल

कटारिया ने शिक्षा विभाग के तबादलों पर भी बोलते हुए कहा कि तबादले तो अब खुले हैं, उसके पहले ही हजारों की संख्या में तबादले हो चुके हैं। कोई कहें तो मैं इसका प्रमाण देने को तैयार हूं। उन्हीं के ही विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक हुआ हैं। ट्रांसफर की धमाचौकड़ी आप चाहो तो देख लो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *