Headlines

BJP विधायक दल का फैसला : राजेंद्र राठौड़ नेता प्रतिपक्ष तो सतीश पूनिया को बनाया उपनेता प्रतिपक्ष

राजेंद्र राठौड़

जयपुर : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों की BJP मुख्यालय में बैठक के बाद राजेंद्र राठौड़ को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त सतीश पूनिया को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि मेरे जैसे जमीनी कार्यकर्ता को आज भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस दौरान वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया और गजेंद्र सिंह शेखावत समेत पार्टी के बड़े नेता मौजूद रहे।

इससे पहले विधायक दल की बैठक के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल नाराज होकर चले गए। हालांकि वरिष्ठ नेताओं के समझाने के बाद वे लौट आए। इधर, चूरू से आए राजेंद्र राठौड़ के समर्थकों ने प्रदेश भाजपा कार्यालय पर जमकर नारेबाजी भी की। इसमें राजस्थान बीजेपी के प्रभारी अरुण सिंह और सह प्रभारी विजया रहाटकर भी मौजूद रहे।

राजेंद्र राठौड़ नेता

राजेंद्र राठौड़ ने ट्वीट कर कहा ‘मुझे राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी नेतृत्व का सहृदय आभार और बीजेपी विधायक दल का धन्यवाद। उन्होंने कहा कि गुलाब चंद्र कटारिया ने हमारा नेतृत्व किया, उनकी विरासत हमारे साथ है। इसी पद पर रहते हुए भैरो सिंह शेखावत ने राजस्थान विधानसभा के मान और सम्मान को बढ़ाया, वो परंपरा भी हमारे साथ है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी के जो भी निर्देश होंगे उसे पूरा करेंगे।

बता दें कि बीजेपी ने 12 फरवरी को नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बना दिया था। इसके बाद से ही राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष का पद खाली चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *