Headlines

विप्र फाउंडेशन: नर रूपी नारायण की सेवा में सांसे अर्पित करेंगे विप्रजन

parshuram jayanti e1620465959282

-विप्र फाउंडेशन का श्री परशुराम जयंती पर 108 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स दान करने का संकल्प
-सघन वृक्षारोपण का भी कार्यक्रम

कोलकाता। ब्राह्मण समाज की अग्रणी संस्था विप्र फाउंडेशन ने कोरोना काल में एक विराट और महत्ती सेवा कार्य का ऐलान किया। संस्था के मुख्य संरक्षक सत्यनारायण शर्मा, (रायपुर) के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार इस वर्ष भगवान श्री परशुराम प्राकट्योत्सव सादगी पूर्ण ढंग से मनाते हुए अक्षय तृतीया के दिन विप्र फाउंडेशन की शाखाएँ ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर मशीन दान करने का संकल्प करेंगी।

14 से 29 मई के पखवाड़े में संस्था की शाखाएँ अपने सामर्थ्य के अनुसार ऑक्सीजन मशीन क्रय कर विप्र मेडिकल इक्विपमेंट बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों को उपलब्ध करवाएगी। सभी शाखाओं द्वारा दान की गई मशीनों की न्यूनतम संख्या 108 होंगी।

विप्र फाउंडेशन के संरक्षक स्वामी हितेश्वरानन्द सरस्वती, हरिद्वार ने आह्वान किया कि शुक्रवार 14 मई को सभी अपने घरों में शुभ मुहूर्त शाम 4 बजे पूजन, महामारीनाशक मंत्र जप व वृक्षारोपण का संकल्प लेवें। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा, मुंबई ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि सभी शाखाओं द्वारा ऑक्सीजन मशीन अर्पण का कार्य लोगों के प्राणों की रक्षा करेगा, जो जीवनदान देने जैसा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार भारद्वाज, सोहना ने समस्त विप्रजनों से संकट की इस घड़ी में यथा संभव सहयोग की अपील की। उपरोक्त जानकारी संस्था के मुख्यालय प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री रमेश शर्मा, कोलकाता ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *