Headlines

ब्रह्म शक्ति चाणक्य एवं विप्र बंधु परिवार जुटा सेवा में

tarun bharti

जयपुर। कोरोनाकाल में मदद के लिए ब्राह्मण समाज के ब्रह्म शक्ति चाणक्य एवं विप्र बंधु परिवार दो सोशल मीडिया पर ग्रुप संचालित किए जा रहे हैं जिसमें समाज के अधिकारी वर्ग, व्यापारी वर्ग और सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी निभाने में जुटे हुए हैं। इस कोरोना काल में संपूर्ण समाज के लिए ऑक्सीजन, दवाइयां, राशन यहां तक की मृतक समाज बंधुओं के कफन तक की व्यवस्था करने की कोशिश की जा रही हैं, क्योंकि परिजन बॉडी के हाथ नहीं लगा पा रहे हैं।

समाज के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता संजय शर्मा व तरुण भारती जुटे हुए हैं। शर्मा ने बताया कि सर्व समाज के किसी भी व्यक्ति को प्लाज्मा, राशन, दवाइयों की जरूरत तथा कोई अन्य हो तो वह व्यक्ति ब्रह्म शक्ति चाणक्य एवं विप्र बंधु परिवार के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सम्पर्क कर सकता हैं। इसके आलावा इस मेल आईडी Imtarunbharti@gmail.कॉम पर भी अपनी समस्या से अवगत करा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *