Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री के पदक की घोषणा: राजस्थान के नौ पुलिस अफसर क्राइम इंवेस्टिगेशन में उत्कृष्टता के लिए होंगे सम्मानित

जयपुर : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस साल ‘केंद्रीय गृह मंत्री के पदक’ के लिये आज देशभर के 152 पुलिस अधिकारियों के नामों के चयन की घोषणा की। इन 152 में से 9 पुलिस अफसर राजस्थान के शामिल है। राजस्थान के नौ पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री के पदक के लिए चुना गया है।

राजस्थान से इस बार पुलिस अधीक्षक IPS धर्मेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनन्त कुमार, पुलिस उप अधीक्षक सुरेश शर्मा, पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार डोरिया, दिनेश लखावत, दरजा राम,अशोक आंजना, अरुण कुमार व हैड कांस्टेबल भवानी सिंह को चुना गया है। गौरतलब है कि पदक देने की शुरुआत साल 2018 में आपराधिक मामलों की जांच में बेहतर काम करने वाले पुलिस- कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई थी।

इनके अतिरिक्त सीबीआई के 15, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस के 11-11, उत्तर प्रदेश पुलिस के 10, केरल और राजस्थान के 9-9, तमिलनाडु पुलिस के 8, बिहार से 07, गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली पुलिस से 6-6 और शेष अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि इनमें 28 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। यह पदक स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *