नई दिल्ली। विश्व हिंदी दिवस पर यूनेस्को की ओर से भारत के विश्व धरोहर स्थलों के हिंदी विवरण को अपने वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर (डब्ल्यूएचसी) वेबसाइट पर प्रकाशित करने का निर्णय किया है। केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्विटर के जरिए इस फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हिंदी हर भारतीय और हिंदी प्रेमी के लिए गर्व की बात है। वैश्विक मंच पर भारतीय भाषाओं की लोकप्रियता स्वागत योग्य और उत्साहजनक है।
उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर भारतीय भाषाओं की लोकप्रियता स्वागत योग्य और प्रोत्साहित करने वाला है। यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल ने कल घोषणा की कि विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर यूनेस्को का विश्व विरासत केंद्र भारत के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों के हिंदी विवरण को डब्ल्यूएचसी की वेबसाइट पर प्रकाशित करने के लिए सहमत हो गया है।