Headlines

UGC Guideline : कॉलेज और यूनिवर्सिटीज में एक अक्‍टूबर से शुरू होंगे नए सेशन

नई दिल्ली : यूनिवर्सिटी ग्रांड कमीशन (UGC) ने सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज के लिए एग्‍जामिनेशन और एकेडमिक कैलेंडर की गाइडलाइंस जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि सभी विश्वविद्यालयों को 31 अगस्त 2021 से पहले फाइनल ईयर और सेमेस्टर के एग्जाम करवाने होंगे। नए एडमिशन को लेकर भी UGC ने निर्देश दिए हैं।

गाइडलाइंस के मुताबिक 2021 में अंडर ग्रेजुएट्स के एडमिशन में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने को कहा गया है। इसके तहत एडमिशन की शुरुआत CBSE, ICSE और दूसरे स्टेट बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद यानी 1 अगस्त से की जाएगी। नया एकेडमिक सेशन 1 अक्टूबर 2021 से शुरू होगा। सभी विश्विद्यालयों को एडमिशन प्रोसेस 30 सितंबर 2021 तक खत्म करने के निर्देश दिए गए हैं। खाली सीटें भरने के लिए 31 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। किन्हीं वजहों से 12वीं के किसी बोर्ड का रिजल्ट देरी से आता है तो नया सेशन 18 अक्टूबर से शुरू किया जा सकता है।

UGC ने माना कि UG कोर्सेज़ में एडमिशन के लिए 12वीं के बोर्ड एग्‍जाम रिजल्‍ट जारी होने जरूरी हैं। चूंकि सभी बोर्ड 31 जुलाई तक अपने बोर्ड रिजल्‍ट जारी करने वाले हैं, ऐसे में ग्रेजुएट कोर्सेज़ में एडमिशन अगले एक महीने यानी 30 सितंबर तक पूरे हो जाने चाहिए। सेमेस्‍टर एग्‍जाम या सेमेस्‍टर ब्रेक पर फैसला लेने का अधिकार इंस्टिट्यूट के पास ही रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *