Headlines

भारतीय नौसेना को अमेरिका ने सौंपे 2 MH-60R हेलीकॉप्टर

नई दिल्ली : अमेरिकी नौसेना ने भारतीय नौसेना को पहले दो MH-60R मल्टी रोल हेलीकॉप्टर (MRH) सौंपे हैं। भारतीय नौसेना, लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित 24 हेलीकॉप्टरों को अमेरिकी सरकार से 2.4 बिलियन अमरीकी डॉलर की अनुमानित लागत से फॉरेन मिलिट्री सेल्स के तहत खरीद रही है। नेवल एयर स्टेशन नॉर्थ आइलैंड, सैन डिएगो में एक समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें अमेरिकी नौसेना से भारतीय नौसेना में हेलीकॉप्टरों के औपचारिक ट्रांसफर को मार्क किया गया था। इस समारोह में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने भाग लिया।

इस समारोह में वाइस एडमिरल केनेथ व्हाइटसेल, कमांडर नेवल एयर फोर्सेज, यूएस नेवी और वाइस एडमिरल रवनीत सिंह, डिप्टी चीफ ऑफ नेवल स्टाफ के बीच दस्तावेजों को लेकर प्रक्रिया पूरी की गई। कार्यक्रम में अमेरिकी नौसेना और लॉकहीड मार्टिन कॉर्पोरेशन का वरिष्ठ नेतृत्व भी मौजूद रहा।

अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर है MH-60R

MH-60R हेलीकॉप्टर एक ऑल वेदर हेलीकॉप्टर है जिसे अत्याधुनिक एवियोनिक्स के साथ कई मिशन में इस्तेमाल करने के लिए खास तौर पर डिजाइन किया है। इन चॉपरों को शामिल करने से भारतीय नौसेना की त्रिकोणीय क्षमताएं बढ़ेंगी। इन हेलीकाप्टरों को भी कई मॉडिफाइड उपकरणों और हथियारों के साथ लैस किया जाएगा।

बढ़ेगी नौसेना की ताकत

भारतीय नौसेना का पहला जत्था इस समय अमेरिका में प्रशिक्षण ले रहा है। रक्षा विभाग के मुताबिक, प्रस्तावित बिक्री भारत को एंटी सर्फेस और एंटी सबमरीन युद्ध अभियानों की दिशा में मजबूत करेगा। भारत की क्षमता कई स्तरों पर बढ़ेगी। भारतीय कैबिनेट ने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ऐतिहासिक यात्रा से कुछ हफ्तों पहले फरवरी 2020 में हेलीकॉप्टरों की खरीद को मंजूरी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *