Headlines

Twitter ने अपनी वेबसाइट से भारत के गलत नक्शे को हटाया

नई दिल्ली : ट्विटर (twitter) ने नक्शे में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दिखाया था। ट्विटर ने अपनी वेबसाइट से भारत का गलत नक्शा हटा लिया है। मामला सामने आने के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने संज्ञान लिया। ट्विटर को नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली। विवाद बढ़ने के बाद सोमवार देर शाम ट्विटर ने अपनी गलती सुधार ली।

इससे पहले, ट्विटर ने शुक्रवार को भारत के कानून और IT मंत्री रविशंकर प्रसाद के अकाउंट को एक घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया था। नया IT कानून आने के बाद से केंद्र सरकार और ट्विटर में लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है। अब इसमें देश के नक्शे से छेड़छाड़ करने की नई कड़ी जुड़ गई है।

शिकायत अधिकारी धर्मेंद्र चतुर का इस्तीफा ऐसे समय आया जब नए आईटी नियमों को लेकर ट्विटर और भारत सरकार के बीच विवाद चल रहा है। नए नियमों को पालन नहीं किए जाने को लकर केंद्र सरकार सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर को फटकार भी लगा चुकी है।

25 मई से लागू हुए हैं नए आईटी नियम

25 मई से लागू हुए नए आईटी नियम के अनुसार, सोशल मीडिया कंपनियों को यूजर्स या पीड़ितों की शिकायत का समाधान के लिए एक शिकायत निवारण तंत्र स्थापित करना जरूरी है। नियम में कहा गया है कि 50 लाख से अधिक यूजर वाली सभी महत्वपूर्ण सोशल मीडिया कंपनियां ऐसी शिकायतों से निपटने के लिए एक शिकायत अधिकारी नियुक्त करेंगी और ऐसे अधिकारियों के नाम और कॉन्टेक्ट डिटेल्स साझा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *