जयपुर। राज्य में डेल्टा प्लस की एक मरीज मिलने से जो भय का वातावरण बना था उसमें काफी कुछ राहत भरी खबर हैं। डेल्टा प्लस के जो वेरिएयंट जिस 65 वर्षीय महिला में पाए गए थे उससे जुड़े 77 रिश्तेदारों की जांच में कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला। सभी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई। परिवार के दो सदस्य कि रिपोर्ट पुणे भेजी गयी है वो अभी आनी बाकी है।
डेल्टा प्लस वेरिएयंट के मामले में माना जाता है कि उसके सम्पर्क में आने मात्र से रोग फैलता है। बिना मास्क के डेल्टा प्लस मरीज के पास से गुजरने वाला भी चपेट में आ सकता हैं। सबसे तेजी से फैलने वाले इस वेरिएयंट को लेकर ही इन दिनों पूरे देश में दहशत हैं। डेल्टा प्लस को तीसरी लहर का एक रूप भी कहा जा रहा है ऐसे में डेल्टा प्लस पीडि़त महिला से जुड़े रिश्तेदारों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आना आमजन व प्रशासन दोनों के लोग राहत भरी खबर हैं।
