Headlines

डॉ. जोशी ने बीलवा कोविड केयर सेंटर को सौंपे 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

mahesh joshi 1

जयपुर। मुख्य सचेतक एवं विप्र फाउंडेशन के संरक्षक डॉ. महेश जोशी ने बीलवा कोविड केयर सेंटर पहुंच राधा स्वामी कोविड केयर सेंटर को 10 ऑक्सिजन कंसंट्रेटर सौंपे। ये कंसंट्रेटर राजस्थानी हाँगकाँग समाज ने कोविड मरीजों की सहायता के लिए भेजे हैं।

bilwa

मुख्य सचेतक डॉ जोशी के प्रयासों से राजस्थानी समाज हाँगकाँग के बतौर प्रतिनिधि सुरेंद्र साबू व प्रणय साबू ने कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए। इसके लिए जयपुर हेरिटेज के जिलाध्यक्ष शिव मोहन शर्मा ने दिन रात एक किया था। 10 लीटर के इन कंसंट्रेटर से एक बार में दो गम्भीर मरीजों को दी जा ऑक्सिजन सकेगी।

डॉ. जोशी इससे पहले विप्र फाउंडेशन की मदद से 500 बेड की सहायता बीलवा सेंटर को उपलब्ध करा चुके हैं।
डॉ. जोशी करीब तीन करोड़ से अधिक की राशि भी विधायक कोष से कोरोना प्रबंधन के लिए स्वीकृत करा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *