नई दिल्ली। देश में कोरोना एक बार फिर डरावनी रफ्तार के साथ फैल रही है। पिछली बार की तुलना में कोरोना का संक्रमण करीब तीन गुणा अधिक रफ्तार के साथ बढ़ रहा है। इसकी वजह से देश के अधिकतर कोविड-19 अस्पतालों में मरीजों के बेड फुल हो चुके हैं और स्थिति काफी भयावह हो चुकी है।
कोरोना की बेकाबू रफ्तार को देखते हुए जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन पर अस्थाई रोक लगा दी गई है। अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड ने कहा कि वे पूरे मामले पर बेहद करीबी नजर बनाए हुए हैं और स्थिति सुधरने पर दोबारा खोल दिया जाएगा।