Headlines

मंत्री बनते ही राजीव चंद्रशेखर का ब्लू टिक हटा, ट्विटर ने दी सफाई

rajeev chandrasekhar e1626084228876

नई दिल्ली : देश के नए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हट गया है। राजीव चंद्रशेखर ने अपना यूजरनेम चेंज किया थ। इसके कुछ घंटों के बाद ब्लू टिक फिर आ गय।

बताया जा रहा है कि राजीव चंद्रशेखर का ट्विटर हैंडल Rajeev MP था, जो उन्होंने बाद में Rajeev GOI कर दिया। इस मामले में ट्विटर इंडिया ने कहा कि अगर कोई भी अपना ट्विटर हैंडल बदलता है तो ट्विटर किसी अकाउंट से ब्लू वेरिफाइड बैज को अपने आप हटा देता है।

ट्विटर की वेरिफिकेशन पॉलिसी में भी है कि यदि कोई अपना हैंडल बदलता है तो ट्विटर अपने आपसे ब्लू टिक बैज को खाते से हटा सकता है। यदि खाता छह महीने की अवधि के लिए निष्क्रिय है तो भी ब्लू टिक हट सकता है।

ट्विटर ने रविवार को ही रेजिडेंट ग्रीवांस ऑफिसर पद पर नियुक्ति कर दी है। कंपनी ने विनय प्रकाश को जिम्मेदारी दी है। वेबसाइट में दी गई जानकारी के मुताबिक, अपनी शिकायतों को भेजने के लिए आप विनय प्रकाश को grievance-officer-in@twitter.com पर भेज सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *