Headlines

भाजपा नेताओ का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज

करनाल : हरियाणा में भाजपा नेताओं को मीटिंग में जाने से रोकने की कोशिश कर रहे किसानों पर शनिवार को लाठीचार्ज किया गया है। करनाल में घरौंडा के पास बसताड़ा टोल प्लाजा पर पुलिस ने किसानों पर लाठियां भांजी। क्योंकि किसानों ने भाजपा नेताओं को रोकने की योजना बनाते हुए टोल की दो-दो क्रॉसिंग छोड़कर बाकी को बंद कर दिया था। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने, इसके बाद ये हालात बने। लाठीचार्ज में कई किसानों के सिर फूटे और खून बहा। वहीं पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए किसान खेतों में भाग गए। उधर लाठीचार्ज के विरोध में में संयुक्त किसान मोर्चा ने सभी किसानों से शाम 5:00 बजे तक सभी टोल और हाईवे ने हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, जींद, रोहतक, अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत समेत प्रदेश के अन्य कई जिलों में हाईवे और टोल जाम कर दिए हैं।

भाजपा नेताओ का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज

दरअसल, करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को एक कार्यक्रम में शामिल होना था। इस कार्यक्रम के विरोध में किसान करनाल के घरौंडा में एक टोल पर इकट्ठा हो गए। किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे। सूचना पाकर वहां पुलिस पहुंची। पुलिस ने किसानों से हाईवे खाली करने के लिए कहा। काफी समय तक बातचीत के बाद भी किसान हाईवे पर जमा थे।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोला

राकेश टिकैत ने कहा- 5 बजे तक सभी रास्ते जाम करेंगे
राकेश टिकैत ने ट्वीट किया, आज हरियाणा के करनाल में हुए लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा के साथियों से निवेदन है शाम 5:00 बजे तक सभी रास्ते जाम रहेंगे। सरकार का टारगेट 5 सितंबर मुजफ्फरनगर में आयोजित किसान महापंचायत है। यह चाहते हैं हरियाणा के लोग महापंचायत में ना जा पाए। इन विषयों पर आप सभी ध्यान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *