Headlines

पंजाब में चन्नी दोनों सीटों पर AAP कैंडिडेट से हारे

चन्नी

अमृतसर: पंजाब में राजनैतिक बदलाव के कयास तो पहले से थे, लेकिन आज आए चुनाव नतीजों ने तो बदलाव की नई परिभाषा तय कर दी है। यहां आम आदमी पार्टी ने न सिर्फ बहुमत के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया, बल्कि विनिंग सीट्स का ऐसा पहाड़ खड़ा कर दिया कि कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा समेत उसके सहयोगी मिलकर भी आप के लगभग चौथाई हिस्से तक ही पहुंच पा रहे हैं।

आप के CM कैंडिडेट भगवंत मान ने 45 हजार वोट से रिकॉर्ड जीत दर्ज की है, वहीं मौजूदा CM चरणजीत चन्नी अपनी दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं। दोनों ही सीटों पर उन्हें आप कैंडिडेट ने हराया। उनके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू, कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुखबीर सिंह बादल भी चुनाव हार चुके हैं।

केजरीवाल बोले- मुझे आतंकवादी कहने वालों को जवाब मिला
बंपर जीत के केजरीवाल ने कहा, ‘आपने देखा कि पंजाब में कितने बड़े षड़यंत्र किए गए। आखिर में ये सारे इकट्ठे होकर बोले कि केजरीवाल आतंकवादी है। इन नतीजों के जरिए देश की जनता ने बता दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *