Headlines

मानसरोवर में युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या

मानसरोवर में युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या

जयपुर: शहर के शिप्रापथ थाना इलाके में अल सुबह एक युवक का शव मिला है। मृतक की लाश पड़ी देखकर मानसरोवर रीको एरिया के अध्यक्ष ने शिप्रापथ थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर शिप्रापथ और मानसरोवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई।

किसी धारदार हथियार से युवक का बड़ी बेरहमी से गला रेतकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। जहां से टीम ने अनेक साक्ष्य जुटाए हैं और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

घटनास्थल पर मौजूद शिप्रापथ थाने के डीओ अमर सिंह ने बताया कि सुबह मानसरोवर रीको एरिया में नाले के पास कचरा डालने आए कुछ स्वीपर ने युवक की लाश पड़ी हुई देखी। जिन्होंने इसकी सूचना रीको के अध्यक्ष अभय गुप्ता को दी और अभय गुप्ता ने पुलिस को युवक की लाश पड़ी होने की जानकारी दी।

सूचना पर जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो एक 22 वर्षीय युवक की गला रेती हुई लाश कचरे के ढेर में पड़ी हुई मिली। मौके पर संघर्ष के आलामात भी पाए गए हैं, जिसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि दो से अधिक लोगों ने मिलकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *