नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर के फाउंडेशन पर दवा की जमाखोरी के मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी। ड्रग कंट्रोलर ने गौतम गंभीर फाउंडेशन द्वारा दिल्ली में कोरोना की दवा फेबीफ्लू बांटे जाने के मामले में ये बात हाईकोर्ट से कही है। ड्रग कंट्रोलर ने कहा कि इस फाउंडेशन ने गैरकानूनी तरीके से दवा की जमाखोरी की और इसे मरीजों में बांटा। बिना देरी किए इस फाउंडेशन और डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ड्रग कंट्रोलर का बयान आने के बाद गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने ट्विटर पर भगत सिंह को कोट करते हुए लिखा, ‘मैं मानव हूं और जो कुछ भी मानवता को प्रभावित करता है, उससे मुझे मतलब है।
