जयपुर। Ola Foundation ने अपनी o2forIndia पहल को जयपुर में शुरू किया है। इस पहल को कोविड-19 संक्रमणों की चल रही लहर के दौरान होम आइसोलेटेड मरीजों को नि:शुल्क आसानीपूर्वक ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स उपलब्ध कराए जाएंगे।
300 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स
Ola ऐप्प के जरिए उपलब्ध कराई जाने वाली यह सुविधा बिना किसी बाधा के घर तक डिलिवरी और इसका पिकअप पूरी तरह से नि:शुल्क है। शुरू में करीब 300 कंसेंट्रेटर्स उपलब्ध कराये गये हैं और आवश्यकतानुसार इसकी उपलब्धता बढ़ायी जायेगी। देश भर में लगभग 10,000 कंसेंट्रेटर्स उपलब्ध कराये गये हैं। o2forIndia के लिए Ola Foundation ने GiveIndia के साथ भागीदारी की है।
ऐसे मिलेगी ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स मशीन
इस पहल के तहत, होम आइसोलेटेड मरीज और देखभाल करने वाले व्यक्ति अब Ola ऐप्प के जरिए ही कुछ मूलभूत जानकारी प्रदान करके ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स के लिए अनुरोध कर सकते हैं। आवश्यक विवरण प्रदान करने के बाद, Ola द्वारा Ola कैब्स के जरिए विशेष रूप से प्रशिक्षित कार्मिकों द्वारा ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स की नि:शुल्क होम डिलिवरी की व्यवस्था करायी जायेगी। मरीज की स्थिति बेहतर हो जाने और उसके लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता न रह जाने या उसके होम आइसोलेशन में रहने की जरूरत न होने पर, Ola द्वारा ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स के पिकअप की व्यवस्था करायी जायेगी। इसके बाद, ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स को स्टरलाइज किया जायेगा और उसे अगले मरीज के लिए तैयार किया जायेगा।

Ola के सीओओ, गौरव पोरवाल ने कहा, ”जीवनरक्षक उपकरण जैसे कि ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स की बेहतर उपलब्धता की सख्त आवश्यकता है क्योंकि कोविड-19 के अनेक मरीजों को होम क्वारंटीन में इसके प्रबंधन के लिए जूझना पड़ रहा है। हमारी o2forIndia पहल के तहत, हमें उम्मीद है कि हम जयपुर के होम-आइसोलेशन वाले उन मरीजों को राहत प्रदान कर सकेंगे जिन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता है।”
Ola के विषय में
भारत का सबसे बड़ा मोबिलिटी प्लेटफॉर्म है और दुनिया की सबसे बड़ी राइड-हीलिंग कंपनियों में से एक है। Ola ने 3 महाद्वीपों में दस लाख से अधिक लोगों के लिए उनकी मांग पर अर्बन मोबिलिटी उपलब्ध कराकर क्रांति ला दी। आज, Ola अपने राइड हेलिंग प्लेटफॉर्म और अपने फ्यूचरफैक्ट्री, जो दुनिया का सबसे बड़ा, सर्वाधिक उन्नत एवं टिकाऊ दोपहिया कारखाना है, में निर्मित एडवांस्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के जरिए दुनिया को टिकाऊ मोबिलिटी में ले जाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
GiveIndia के बारे में
GiveIndia, दुनिया को दानशीलता हेतु सक्षम बनाकर गरीबी उन्मूलन के प्रति प्रतिबद्ध है। वर्ष 2000 में स्थापित, यह भारत का सबसे भरोसेमंद दानदाता प्लेटफॉर्म है। इसके विभिन्न उत्पाद और समाधान सभी दानदाताओं – व्यक्तियों और संगठनों – को इस कदर सक्षम बनाता है ताकि वो इसके प्लेटफॉर्म के जरिए, अपने कार्यस्थल पर या GiveIndia के किसी भी एक पार्टनर के माध्यम से किसी भी नेक कार्य के लिए सुविधापूर्वक सीधे दान कर सकें। इसके 1.5 मिलियन से अधिक दानदाताओं और 150 से अधिक पार्टनर्स की कम्यूनिटी 2,000 से अधिक सत्यापित नॉनप्रॉफिट्स को समर्थन दे चुके हैं और भारत के 10 मिलियन से अधिक लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला चुके हैं।
