Headlines

Maharashtra Unlocked : 5 स्तरों पर हटेगी पाबंदी, मुंबई में 15 जून के बाद फैसला

मुंबई : कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद महाराष्ट्र में अनलॉक (Maharashtra Unlocked) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार ने 5 चरणों में राज्य को अनलॉक करने की योजना बनाई है। पहले फेज में भंडारा, नासिक, धुले, ठाणे, परभणी, जलगांव और नांदेड समेत 18 जिलों को खोला जाएगा। अभी मुंबई को अनलॉक नहीं किया जा रहा है। इस पर फैसला 15 जून के बाद लिया जाएगा।

गुरुवार को राज्य सरकार ने अनलॉक (Maharashtra Unlocked) की गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक, जिन शहरों में 25% से ज्यादा बेड खाली हैं, अभी सिर्फ उन्हें ही खोला जाएगा। जहां पॉजिटिविटी रेट सिर्फ 5% है, वहां पर सिनेमा हॉल भी खोल दिए जाएंगे।

पॉजिटिविटी रेट के आधार पर राज्य को बांटा

राज्य के कुल जिलों को 5 लेवल में बांटा गया। लेवल-5 का मतलब है कि इस लेवल के जिलों में संक्रमण दर काफी कम है। इस हिसाब से 18 जिलों में शुक्रवार से किसी तरह की पाबंदी नहीं होगी। राज्य के अन्य जिले, लेवल 1, लेवल 2, लेवल 3, लेवल 4 में हैं, जहां संक्रमण दर कम होने पर पाबंदियों में छूट मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *