Headlines

PM मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से की 35 मिनट बात, भारतीयों को सुरक्षित निकालने के प्रयासों के लिए दिया धन्यवाद

PM MODI e1646637020633

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर बात की। सूत्रों के मुताबिक फोन कॉल लगभग 35 मिनट तक चली। दोनों नेताओं ने यूक्रेन में स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी सीधी बातचीत की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में यूक्रेन सरकार द्वारा दी गई सहायता के लिए राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने सूमी से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए जारी प्रयासों में यूक्रेन सरकार से निरंतर समर्थन मांगा है। गौरतलब है कि फिलहाल 500 से ज्यादा भारतीय सूमी में फंसे हैं। वहीं दोपहर 1:30 बजे पीएम मोदी रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात करेंगे।

बता दें कि इससे पहले 26 फरवरी को भी युद्ध संकट को लेकर जेलेंस्की और PM मोदी के बीच बातचीत हुई थी। जेलेंस्की ने इस दौरान भारत के राजनीतिक समर्थन की मांग की थी। उस दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को यूक्रेन में जारी संघर्ष की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी थी। प्रधानमंत्री ने जारी संघर्ष के कारण जान-माल के नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *