नई दिल्ली : PM Modi ने बुधवार को Viva Tech सम्मेलन में शामिल होते हुए टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की उपलब्धियां बताई। जब कन्वेंशन फेल हो जाता है तो इनोवेशन ही काम आता है। महामारी के कारण उत्पन्न बाधा के बाद हमें स्वास्थ्य सुविधाओं और अर्थव्यवस्था को दुरूस्त और तैयार करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि मैं प्रतिभा, बाजार, पूंजी, परिवेश और खुलेपन की संस्कृति ए इन 5 स्तंभों के आधार पर दुनिया को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित करता हूं। मोदी ने आगे कहा कि भारत के यूथ ने दुनिया की कुछ सबसे गंभीर समस्याओं का तकनीकी समाधान दिया है।आज भारत में 1.18 बिलियन मोबाइल फोन और 775 मिलियन इंटरनेट यूजर हैं।
आरोग्य सेतु के जरिए प्रभावी कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग को इनेबल किया गया।हमारे को-विन प्लेटफॉर्म ने पहले ही लाखों लोगों को टीके सुनिश्चित करने में हेल्प की है।पीएम ने कहा कि अगर हम इनोवेशन नहीं करते तो कोरोना के विरूद्ध हमारी लड़ाई बहुत कमजोर पड़ जाती। उन्होंने कहा कि हमें इस उत्साह को नहीं छोड़ना चाहिए ताकि अगली चुनौती आने पर पहले से बेहतर तरीके से तैयार रहे।
पीएम मोदी ने कहा कि आधार ने महामारी के दौरान लोगों को समय पर मदद पहुंचाने में मदद की, लोगों को मुफ्त राशन, खाना पकाने के लिए ईंधन दिया गया। उन्होंने कहा कि Viva Tech सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोविड के दो टीके भारत में बनाए गए हैं, कुछ और टीको के विकास एवं परीक्षण का काम चल रहा है।
