Headlines

PM MODI :5 अगस्त को बताया ऐतिहासिक

PM Modi: Historically told on August 5

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लाभार्थियों से बात करते हुए कहा कि इतिहास में 5 अगस्त की तारीख वर्षों तक याद राखी जाएगी। 5 अगस्त को ही जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाई गई थी।पिछले साल राम मंदिर के निर्माण की शुरुआत भी इसी दिन हुई और इस साल हॉकी में भारतीय टीम को 4 दशक के बाद आज ही के दिन मेडल मिला है। पीएम मोदी ने कहा कि अगस्त के महीने की शुरुआत उपलब्धियां लेकर आई हैं।

राहुल का नाम लिए बिना तंज कसा

पीएम मोदी बोले कि देश के युवा खेल में गोल पर गोल कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग राजनीतिक सेल्फ गोल करने में लगे हैं देश की संसद में विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है और देश की जनभावनाओं का अपमान कर रहा है। विपक्ष सिर्फ देशहित के काम को रोकने की कोशिश में लगा है, देश की जनता इसे कभी भूलेगी नहीं।

देश ने कई कीर्तिमान हासिल किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में देश ने कई कीर्तिमान हासिल किए हैं। ओलंपिक में देश के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 50 करोड़ तक पहुंच रहा है। GST का कलेक्शन बढ़ा है और एक्सपोर्ट में भी देश ने रिकॉर्ड बनाया है। देश के पहले मेड इन इंडिया विमानवाहक पोत INS विक्रांत ने अपना ट्रायल शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *