नई दिल्ली। आरएलपी सुप्रीमों व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल आज दिल्ली में केंद्रीय वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव से संसद भवन में स्थित उनके कक्ष में मिले तथा नागौर जिले के मुंडवा में निर्माणाधीन अम्बुजा सीमेंट प्लांट कम्पनी द्वारा पेश किए गए गलत तथ्यों की EC से जांच करवा कंपनी के खिलाफ कार्यवाही करने मांग की।
सांसद बेनीवाल ने केंद्रीय मंत्री यादव को बताया कि कंपनी ने क्षेत्र के तालाब, खेती की स्थिति, जीव-जंतुओं सहित कई महत्पूर्ण तथ्यो को गलत रूप से प्रस्तुत करके व प्लांट की शहर से दूरी को गलत दर्शा करके पर्यावरण अनापत्ति ली। बेनीवाल ने मंत्री भूपेंद्र यादव से कहा कि विगत 4 दशकों से सीमेंट प्लांट बनाने के नाम पर किसानों से सस्ती दर में जमीन नवाब कर ली तथा प्लांट निर्माण के लिए शहर से गलत दूरी दर्शा कर व आसपास के गांव के संबंध में वहां की कृषि भूमि की स्थिति तथा जलाशयों व तालाबों की स्थिति,पशु -पक्षियों की स्थिति आदि के बारे में गलत ब्यौरा दिया है।
सांसद ने कंपनी के कई झूठे तथ्यो, रोजगार में स्थानीय लोगो को अनदेखा करने सहित कई मामलों से मंत्री को अवगत करवाया साथ ही अपने मूल पत्र में लिखा कि निष्पक्ष संस्था द्वारा रिस्क एनालाइसिस एसमेन्ट करवाने, पर्यावरण संबंधि संस्तुति की विवेचना करने व भविष्य में होने वाली पर्यावरण हानि का आंकलन करने से पूर्व निर्माण पर रोक लगाते हुए ईसी को रद्द करने की मांग की जिस पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री यादव ने सभी तथ्यो की जल्द से जल्द जांच करवाकर कार्यवाही करने का आश्वासन सांसद बेनीवाल को दिया ।
सुप्रीमों बेनीवाल नागौर में स्वीकृत ESIC डिस्पेंसरी व ब्रांच कार्यालय को भी जल्द से शुरू करवाने व पर्यावरण से जुड़े महत्पूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की।
