Headlines

आखिरकार ट्विटर ने रेजिडेंट ग्रेवांस अफसर किया अपॉइन्ट, विनय प्रकाश संभालेंगे कमान

नई दिल्ली : आखिरकार ट्विटर ने भारत के नए IT नियमों को मान लिया है। कंपनी ने भारत में अपना रेजिडेंट ग्रेवांस अधिकारी नियुक्त किया है। ट्विटर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बताया कि उसने विनय प्रकाश को शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही विभिन्न मामलों में ट्विटर खातों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर एक मासिक रिपोर्ट भी रखी है। कंपनी की वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई है। सरकार ने 25 फरवरी को नए कानून जारी किए थे। इन नियमों को 3 महीने के भीतर यानी 25 मई से पहले लागू किया जाना था, हालांकि ट्विटर ने डेडलाइन खत्म होने के 46 दिन बाद ये नियमों का पालन किया है।

ट्विटर

नए IT मिनिस्टर ने दी थी चेतावनी

नए IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने 8 जुलाई को अपना मंत्रालय संभाला था। इसके तुरंत बाद उन्होंने सबसे पहले ट्विटर को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि देश का कानून सबसे ऊपर है और ट्विटर को इसे लागू करना ही होगा।

दरअसल, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले IT मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मंत्रालय से इस्तीफा दे दिया था। माना जा रहा है कि नए IT कानून को लेकर रविशंकर प्रसाद सोशल मीडिया कंपनियों के सामने देश की साख बचाने में नाकाम रहे और इसी वजह से उनकी मंत्रालय से विदाई हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *