जयपुर: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने होटल और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े दो बड़े कारोबारी के ठिकानों पर कार्रवाई की है। यहां से काफी ब्लैक मनी मिलने का अनुमान है। व्यापारियों के रेड पड़ने से बुधवार सुबह से ही हडकंप मचा हुआ है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जयपुर, सीतापुरा, आदर्श नगर, नेहरू बाजार सहित कई जगहों पर कार्रवाई की है।
जयपुर में इनकम टैक्स की टीम ने बुधवार को आदर्श नगर में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम है। इनके वीटो पावर ब्रांड के नाम से बाजार में प्रोडक्ट आते है। इसके अलावा नेहरू बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम और दुर्गापुरा में होटल में इनकम टैक्स की ओर से कार्रवाई की गई। इनकम टैक्स टीम को व्यापारियों के पास से करोड़ों रुपए की आय चोरी मिलने का अनुमान है।
आयकर की टीम होटल मालिकों के घर और प्रतिष्ठानों पर जांच पड़ताल कर रही है। टीम ने कई डॉक्यूमेंट जब्त किए है। कई बेनामी प्रॉपर्टी भी मिली है। साथ ही बैंक अकाउंट भी खंगाले जा रहे है। इनके यहां से कितनी ब्लैक मनी मिली है। इसका खुलासा नहीं हो सका है।
