UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जाएद का 73 साल की उम्र में निधन

0
471
UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जाएद का 73 साल की उम्र में निधन

​नई दिल्ली: UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जाएद अल नह्यान का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 73 साल के थे। UAE में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। शेख खलीफा तीन नवंबर 2004 से यूएई के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के रूप में सेवाएं दे रहे थे। पिता की मौत के बाद उन्हें राष्ट्रपति और अबू धाबी का शासक चुना गया था।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेख खलीफा के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके नेतृत्व में भारत और यूएई के संबंध समृद्ध हुए। सरकार ने उनके निधन पर शनिवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि शेख खलीफा बिन जायद के निधन की सूचना से गहरा दुख पहुंचा है। वह एक महान व दूरदर्शी राजनेता थे, जिनके अधीन भारत और यूएई के संबंध समृद्ध हुए। दुख की इस घड़ी में भारत के लोगों की संवेदनाएं यूएई के लोगों के साथ है।’

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here