SpaceX Starship Launch Failed: लॉन्च के 4 मिनट बाद आसमान में फट गया रॉकेट

SpaceX Starship Launch Failed: लॉन्च के 4 मिनट बाद आसमान में फट गया रॉकेट

नई दिल्ली: स्पेसएक्स स्टारशिप (SpaceX Starship) आज इतिहास रचते रचते रह गया। यह रॉकेट मंगल पर इंसानों को ले जाने के लिए बनाया गया है। लेकिन लॉन्चिंग भारतीय समयानुसार 20 अप्रैल 2023 की शाम करीब सात बजे के आसपास की गई। रॉकेट को दक्षिणी टेक्सास में बोका चिका स्थित स्टारेबस (Starbase) से लांच किया गया। लॉन्च के चार मिनट बाद करीब 33 किलोमीटर की ऊंचाई पर रॉकेट फट गया। स्टेनलेस स्टील से बने स्टारशिप को दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने बनाया है। ये स्टारशिप का पहला ऑर्बिटल टेस्ट था। इससे पहले मंगलवार को भी इसे लॉन्च करने की कोशिश की गई थी, लेकिन प्रेशर वाल्व के फ्रीज होने के कारण लॉन्च 39 सेकेंड पहले रोक दिया गया।

स्पेसएक्स ने ट्वीट करते हुए कहा की इसका उड़ान भरना ही बड़ी कामयाबी है। इस तरह के एक टेस्ट के साथ, हम जो सीखते हैं उससे सफलता मिलती है। आज का टेस्ट हमें स्टारशिप की रिलायबिलिटी में सुधार करने में मदद करेगा।

इंसानों को मंगल पर पहुंचाएगा स्टारशिप
इसकी मदद से पहली बार कोई इंसान पृथ्वी के अलावा किसी दूसरे ग्रह पर कदम रखेगा। मस्क साल 2029 तक इंसानों को मंगल ग्रह पर पहुंचाकर वहां कॉलोनी बसाना चाहते हैं। स्पेसशिप इंसानों को दुनिया के किसी भी कोने में एक घंटे से कम समय में पहुंचाने में भी सक्षम होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *