नई दिल्ली: भारत अब दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार भारत ने दुनिया की सबसे अधिक आबादी के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। एक साल में भारत की जनसंख्या 1.56 फीसदी तक बढ़ गई है। दुनिया की लगभग 2.4% भूमि वाला देश भारत कुल वैश्विक आबादी के लगभग पांचवें हिस्से का घर है। भारत में अमेरिका, अफ्रीका या यूरोप की पूरी आबादी से अधिक लोग रहते हैं। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार अब भारत की आबादी 142.86 करोड़ हो गई है जबकि 142.57 करोड़ के साथ चीन दूसरे नंबर पर आ गया है। भारत में युवा की जनसंख्या बड़ी है तो वही चीन में वृद्धो की जनसंख्या में कमी देखने को मिली है।
युवा की भारत में सबसे ज्यादा आबादी
संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट में एक और खुश होने वाली बात ये है कि भारत की 25 फीसदी आयु 0-14 साल की है। इसके बाद 10-19 साल तक के 18 फीसदी लोग हैं। 10-24 साल तक के लोगों की तादाद 26 फीसदी है। लेकिन भारत में 15-64 साल के बीच लगभग 68 परसेंट है। यानी भारत में युवाओं की सबसे ज्यादा तादाद है।
चीन में सबसे ज्यादा आबादी बूढी है। वहां पर जनसंख्या बढ़ाने के लिए सरकार हर रोज नए-नए नियम ला रही है। लेकिन फिर भी यहां पर लोग एक बच्चे से ज्यादा पैदा नहीं कर रहा। अब तो यहां अविवाहित भी बच्चा पैदा कर सकते हैं, उसको वो सारी सुविधाएं मिलेंगी जो एक शादी-शुदा कपल के बच्चे को मिलती है। चीन के एक कॉलेज ने तो ऐसे कपल जो रिलेशनशिप में उनको एक हफ्ते की हनीमून छुट्टी तक दी है। चीन की लगभग 40 फीसदी आबादी 60 साल के ऊपर की हो गई है।
