Headlines

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, 8 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, 8 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली : भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच सीरीज़ होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इनमें शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़ समेत अन्य कुछ खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, टीम इंडिया में जो कोरोना के मामले सामने आए हैं उनमें खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ दोनों शामिल हैं। सभी लोगों को क्वारनटीन कर दिया गया है। इनमें शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़ को कोरोना होने की पुष्टि हुई है। जबकि बाकी से जुड़ी आधिकारिक पुष्टि के लिए बीसीसीआई की मेडिकल टीम के बयान का इंतजार किया जा रहा है।

बता दें कि टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी साउथ अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद अपने घर पर थे, लेकिन अब वनडे सीरीज़ से पहले सभी अहमदाबाद में जुट रहे थे। ऐसे में यहां पर ही कोरोना टेस्ट होने पर कुछ खिलाड़ियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भारतीय टीम के लिए ये बड़ा झटका है, क्योंकि 6 फरवरी को ही अहमदाबाद में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहला वनडे मैच खेला जाएगा। अब इस मैच में तीन ही दिन बाकी हैं, ऐसे में अगर इतनी बड़ी संख्या में प्लेयर्स पॉजिटिव होते हैं तो भारत के लिए प्लेइंग-11 तैयार करने का संकट पैदा हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *