नई दिल्ली : साल 2021 का अंतिम चंद्र ग्रहण आज 19 नवंबर को शुक्र के स्वामित्व वाली वृष राशि में लगने जा रहा है। इस चंद्र ग्रहण के अंतिम चरणों को पूर्वोत्तर भारत के लोग देख सकेंगे। ज्योतिष शास्त्र में उपछाया ग्रहण मान्य नहीं होता है। इस ग्रहण का ना तो पृथ्वी पर कोई असर होता है और ना ही इसके सूतक के नियम माने जाते हैं।
चंद्र ग्रहण का समय
हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष का अंतिम और सबसे लंबी अवधि का चंद्र ग्रहण कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा शुक्रवार दिनांक 19 नवंबर 2021 को दोपहर 12:48 से प्रारंभ होगा और सायंकाल 4:17 पर समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 28 मिनट और 24 सेकंड होगी, जोकि पिछले 500 सालों में सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण होगा।