आरएसएस का न रजिस्ट्रेशन न अकाउंट,चंदा कैसे लिया? – दिग्विजय सिंह

RSS neither registration nor account, how to get donation? - Digvijay Singhआरएसएस का न रजिस्ट्रेशन न अकाउंट,चंदा कैसे लिया? - दिग्विजय सिंह

नई दिल्ली: एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी आरएसएस रजिस्टर्ड बॉडी नहीं है। आज आज तक उसका पंजीयन नहीं हुआ है। जिस संस्था का पंजीयन नहीं हुआ ​तो उसकी मेंबरशिप भी नहीं हो सकती है, उसका अकाउंट भी नहीं है।

जब उसका पंजीयन नहीं है, तो पूरी दक्षिणा आती है वह किस अकाउंट में जमा होती है। एक आरटीआई कार्यकर्ता ने अमित शाहजी के गृह मंत्रालय से पूछा था कि क्या ​हिंदू धर्म खतरे में है, तो जवाब आया कि आपका सवाल काल्पनिक है। आरएसएस ने अपने ट्विटर हैंडल पर कोरोना काल में 7 करोड़ का धन इकट्ठा करके जरूरतमंदों में बांटने का दावा किया है। जब रजिस्टर्ड संस्था नहीं, उसका अकाउंट नहीं तो फिर तो ब्लैक मनी कहां से आया। इसका जवाब उन्हें देना चाहिए।

दिग्विजय ने की अमित शाह की तारीफ
कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ की, आज एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने नर्मदा यात्रा के वक्त अमित शाह से मिले सहयोग का जिक्र किया। दिग्विजय सिंह ने अमित शाह के यहयोग के लिए तो तारीफ की लेकिन आरएसएस को निशाने पर लेने से नहीं चूके। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा- मैं नर्मदा की परिक्रमा कर रहा था उस समय हम गुजरात के जंगलों से निकल रहे थे। गुजरात के जंगलों में अमित शाह ने रहने और खाने-पीने की व्यवस्था करवाई थी।

दिग्विजय सिंह ने कहा- उस वक्त गुजरात में चुनाव चल रहे थे। गुजरात के जंगलों से होकर नर्मदा यात्रा के समय वन विभाग का एक अफसर मेरे पास आया और कहा कि आप तीन चार दिन जंगलों से गुजर रहे हैं, हमें अमित शाह की ओर से कहा गया है कि हम आपके लिए रास्ते बनाने, रहने-खाने की व्यवस्था करेंं। हमारे पास हमारी व्यवस्था थी, लेकिन अमित शाह ने सहयोग किया, इसके लिए मैंने उन्हें धन्यवाद दिया है।

गहलोत-पायलट और डोटासरा सहित कई नेताओं से मिले दिग्विजय सिंह
जयपुर यात्रा पर आए दिग्विजय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के अलावा कई सियासी मुलाकातें कीं। सुबह सचिन पायलट ने दिग्विजय सिंह से मिलकर चर्चा की। दिन में ​दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। दिग्विजय सिंह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन समारोह के कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *