Headlines

उपचुनाव एकजुट होकर लड़ेंगे और जीतेंगे भी

उपचुनाव एकजुट होकर लड़ेंगे और जीतेंगे भी

जयपुर : कांग्रेस पार्टी में चल रही खींचतान की बात को अब सरकार के मंत्री भी मानने लगे हैं। चुनावों के दौरान गुटबाजी से होने वाले नुकसान की बात खेल मंत्री अशोक चांदना ने भी मानी है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उपचुनावों की तैयारी बैठक से पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि तीन उपचुनावों में कांग्रेस एकजुट होकर लड़ी। जिसकी वजह से कांग्रेस को जीत मिली। एक कहावत है कि कांग्रेस को कांग्रेस ही हरवाती है, लेकिन पिछले उपचुनाव में सब एकजुट हुए और जीते। वल्लभनगर और धरियावद सीट पर भी कांग्रेस एकजुट होकर जीतेगी।

खेल मंत्री चांदना ने कहा कि जिस तरह ​की एकता पिछले उपचुनाव में दिखाई दी, वैसे ही एकजुटता दोनों उपचुनावों में दिखेगी। हमारी एकजुटता का ही परिणाम था कि पिछले उपुचनाव में राजसमंद सीट बीजेपी 50 हजार के मार्जिन से 4 हजार पर आ गई, यह उनकी हार है। इस बार भी सब उत्साहित हैं, सब मिलकर लड़ेंगे।

सरकार या संगठन में कौन काम करेगा, हाईकमान के हाथ

मंत्रियों के संगठन में काम करने की इच्छा जताने वाले प्रभारी अजय माकन के बयान पर अशोक चांदना ने कहा कि जैसा हाईकमान का आदेश रहता है, वैसे ही काम करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *