दुखद: नहीं रहे रामायण के ‘रावण’ अरविंद त्रिवेदी, 82 की उम्र में हुआ निधन

0
850
रामायण के 'रावण' अरविंद त्रिवेदी का 82 साल की उम्र में निधन | 'Ravana' of Ramayana, Arvind Trivedi, died at the age of 82

नई दिल्ली : टीवी जगत के लोकप्रिय धारावाहिक ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) का निधन हो गया है। अरविंद त्रिवेदी काफी समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने 82 की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। बीती रात दिल का दौरा पड़ने से अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है। एक्टर के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने उनके मौत की पुष्टि की है। अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबर सामने आने पर टीवी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है।

अरविंद गुजराती के जाने माने थियेटर आर्टिस्ट रहे, इसके अलावा उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम भी किया। लेकिन उन्हें रामायण में निभाए गए रावण के किरदार के लिए हमेशा याद किया जाएगा। मध्य प्रदेश के उज्जैन में जन्मे अरविंद त्रिवेदी ने गुजराती मंच से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई गुजराती फिल्मों में अभिनय किया किया है। गुजराती दर्शकों के बीच वे काफी मशहूर थे। अपने शानदार अभिनय के लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here