Headlines

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को बचाने की SC में याचिका, CJI बोले- क्या हम पुतिन को युद्ध रोकने को कह सकते हैं?

EWS आरक्षण

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन जंग की वजह से यूक्रेन में फंसे भारतीयों का मसला अब सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने वॉर जोन में फंसे स्टूडेंट्स की वतन वापसी को लेकर एक याचिका दायर की है। जिस पर गुरुवार को सुनवाई करते हुए CJI एनवी रमन्ना ने कहा कि क्या हम पुतिन को युद्ध रोकने का निर्देश दे सकते हैं? हालांकि कोर्ट ने कहा है कि उनके साथ हमारी सहानुभूति है। हम अटॉर्नी जनरल से मदद करने के लिए कहेंगे। भारत सरकार अपना काम कर रही है।

जल्दी सुनवाई की गुहार पर सीजेआई जस्टिस एनवी रमणा ने कहा कि हम अटॉर्नी जनरल को तलब कर रहे हैं, आप इंतजार करें। थोड़ी देर बाद सुप्रीम कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल को कोर्ट में तलब किया है।

याचिका कश्मीर से आए वकील ने दायर की है। जिसमें कहा गया है कि यूक्रेन की सीमा में 213 भारतीय फंसे हैं और उनमें ज्यादातर लड़कियां हैं। जो माइनस फ्रीजिंग तापमान में 6 दिन से फंसे है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *