Headlines

ग्लोब मास्टर में बैठते ही गूंज पड़े भारत मां के जयकारे

ग्लोब मास्टर में बैठते ही गूंज उठे भारत माता के जयकारे

नई दिल्ली: यूक्रेन-रूस युद्ध में फंसे इंडियन स्टूडेंट की वतन वापसी में बुधवार देर शाम पोलैंड के रेजजो से 208 इंडियन स्टूडेंट को लेकर वायुसेना का स्पेशल विमान IAF-C17 ग्लोब मास्टर रवाना हुआ। गुरुवार सुबह दिल्ली के हिंडन एयरबेस पर इन्हें उतारा गया। अभी सभी स्टूडेंट को राजस्थान हाउस में ठहराया गया है। यहां से सभी को अपने घर के लिए रवाना किया जाएगा। इन सभी स्टूडेंट को लाने के लिए जनरल वीके सिंह ने मोर्चा संभाला था। दरअसल, युद्ध की स्थिति में लवीव में करीब 200 से ज्यादा स्टूडेंट फंस गए थे।

जनरल वीके सिंह ने संभाला मोर्चा
इन स्टूडेंट में राजस्थान के भी कई स्टूडेंट है। ऑपरेशन गंगा के तहत इसका जिम्मा जनरल वीके सिंह ने संभाला। रवाना होने से पहले उन्होंने सभी स्टूडेंट को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने वतन लौट रहे है। परेशान स्टूडेंट के बीच माहौल बदलने के लिए उन्होंने जोक भी किया कि यदि परेशान हो जाए तो सीट एक्सजेंज कर सकते हैं। इस पर पता चल जाएगा कि तुम्हारा सच्चा दोस्त कौन है। इस पर सभी स्टूडेंट ने तालियां बजाई और वंदे मातरम के नारे लगाए। दिल्ली एयरपोर्ट पर राजस्थान के स्टूडेंट्स को राजस्थान फाउंडेशन की ओर से रिसीव किया गया। सीएम गहलोत की ओर से सभी को अपने घर भेजने की निशुल्क व्यवस्था की गई है। इसकी मॉनिटरिंग राजस्थान फाउंडेशन के धीरज श्रीवास्तव कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *