नोएडा: शहर के सेक्टर 93 में बने सुपरटेक के अवैध ट्विन टावर को दोपहर ढाई बजे धवस्त कर दिया गया। 100 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले दोनों टावर को गिरने में सिर्फ 12 सेकेंड का वक्त लगा। बिल्डिंग को ब्लास्ट करने से पहले करीब 7 हजार लोगों को एक्सप्लोजन जोन से हटाया गया।
टावर गिरने के बाद प्रशासन के क्लियरेंस तक 5 रास्तों पर ट्रैफिक की आवाजाही रुकी रहेगी। यहां नोएडा पुलिस के 400 से ज्यादा जवान तैनात किये गए हैं। इमरजेंसी के लिए एंबुलेंस भी तैनात की गई थी। ब्लास्ट के बाद इलाके में पॉल्यूशन लेवल मॉनिटर करने के लिए स्पेशल डस्ट मशीन लगाई गई हैं।
— ANI (@ANI) August 28, 2022
पलक झपकते ही ढह गया ट्विन टावर
3700 किलोग्राम विस्फोटक के जरिए इमारत को ढहाया गया। थोड़ी देर पहले तक ट्विन टावर दिखाई दे रहा था, जो कि अब मलबे में तब्दील हो चुका है। ट्विन टावर के धराशायी होने बाद धूल का जबरदस्त गुबार उठा। बताया जा रहा है कि करीब दो घंटे तक धूल का गुबार हवा में रहेगा। वहीं आसपास के लोगों को हटाया गया है। हेल्थ इमरजेंसी के मद्देनजर तीन अस्पताल भी अलर्ट पर रखे गए हैं।
